Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

व्यापारी के बेटे से 45 लाख की ठगी

  • पीड़ित की शिकायत पर नौचंदी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • दो साल पहले गजरौला में लगाई थी आटा फैक्ट्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री और कल्पना बीड़ी वाले संजय जैन के बेटे से 45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रिश्तेदार ने बाजार से एकत्र किये गए 45 लाख रुपये आफिस के खाते में जमा नहीं किए। जब इसको लेकर विवाद शुरु हुआ तो व्यापारी के बेटे ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी संजय जैन के बेटे प्रशांत ने ब्रह्मपुरी के सूर्या पैलेस निवासी रिश्तेदार राजेश जैन के साथ दो साल पहले गजरौला में आटा फैक्ट्री लगाई थी। फैक्ट्री का संचालन राजेश जैन और उनका बेटा रिपुल जैन करते थे। कई जनपदों में आटे की सप्लाई होती थी। कुछ दिनों से प्रशांत का छोटा भाई अर्णव जैन भी फैक्ट्री में बैठने लगा था।

इस बात को लेकर विवाद शुरु हो गया था। पुलिस ने बताया कि राजेश जैन और उनके बेटे रिपुल जैन ने बाजार से उठाए 45 लाख रुपये फैक्ट्री के खाते में जमा नहीं किए। इसकी जानकारी जब प्रशांत को हुई तो उसने रुपये जमा कराने के लिए कहा, जिस पर विवाद बढ़ता चला गया।

इसको लेकर रिश्तेदारों ने भी दोनों पक्षों मे ंसमझौते का भी प्रयास किया, लेकिन काई हल नहीं निकल पाया। पीड़ित ने तहरीर दे दी। नौचंदी थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि प्रशांत जैन की तहरीर पर राजेश जैन और उनके बेटे रिपुल जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था।

छेड़खानी कर रहे मनचलों को दबोच कर पीटा

मेरठ: लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन में युवती से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को राहगीरों ने दबोच लिया और तीनों की पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने तीनो मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक रिहान गार्डन निवासी ने बताया कि काफी दिनों पड़ोस के रहने वाले तीन युवक छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे हैं।

रविवार रात को युवती ने मनचलों ने छेड़छाड़ कर डाली। पड़ोसी जावेद का विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट कर दी। राहगीरों ने तीन मनचलों को दबोच लिया। तीनों की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल जावेद को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित ने तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img