Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कांशीराम आवास योजना के 577 आवंटियों को जांच में किया अपात्र घोषित

  • आवंटियों के आवास पर 24 सितम्बर तक लिखित आपत्ति दर्ज कराने के नोटिस चस्पा
  • डीएम कार्यालय में आवंटियों ने प्रार्थना पत्र देकर जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधायक की शिकायत पर गठित जांच समिति ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत लोहियानगर में एमडीए की ओर से बनाए गए 1504 आवासों की जांच की, जिनमें से 577 को अपात्र घोषित करते हुए उनके आवास पर 24 सितंबर तक लिखित आपत्ति दर्ज कराने कराने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं लोहियानगर के लोगों ने डीएम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र देते हुए जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए, और नोटिस को निरस्त कराने की मांग रखी।

परियोजना अधिकारी डूडा चन्द्रभान वर्मा ने बताया कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत लोहिया नगर में कार्यदायी संस्था मेरठ विकास प्राधिकरण मेरठ की ओर से निर्मित किए गए 1504 आवासों की जांच विधायक की शिकायत पर की गई। जांच चार सदस्यीय समिति ने की, जिनमें अपर नगर मजिस्टेÑट (चतुर्थ), अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण मेरठ तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (भवन) मेरठ शामिल रहे।

जांच आख्या के अनुसार आवंटित आवासों में 79 आवंटियों ने आवास बेच दिए हैं, 152 आवंटियों ने आवास किराये पर दे रखे हैं, जबकि 346 आवासों में ताले बंद मिले हैं। इस प्रकार कुल 577 आवंटियों के प्रकरण को जांच समिति ने प्रथम दृष्टया अपात्र माना गया है। उपरोक्त सभी 577 आवासों पर इस आशय का नोटिस चस्पा किए गए हैं कि इनके संबंध में आवंटियों को कोई आपत्ति है, तो उपरोक्त जांच अधिकारियों के कार्यालय में 24 सितम्बर तक अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए उसकी रिसीविंग संरक्षित कर लें।

जिससे मिलने वाली आपत्ति का समुचित निराकरण हो सके। इस बीच नोटिस चस्पा होने के बाद लोहियानगर से आए आवंटियों की ओर से डीएम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें जांच प्पर सवाल उठाए गए हैं। तथा नोटिस को निरस्त करने की मांग की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img