Friday, August 28, 2026
- Advertisement -

भारतीय योग संस्थान का 57वां स्थापना दिवस मनाया

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान का 57वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। तनाव दूर करने के लिए हास्यासन कराया गया।

इसके बाद योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, नटराज आसन एवं हाथ और पैरों के दर्द को ठीक करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं करवाई, जिसमें मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सहदेव आर्य रहे।

मुख्य अतिथि डॉक्टर सहदेव आर्य ने बताया कि योग से जीवन में और समाज में अनुशासन आता है। योग हमें सुखी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग के द्वारा ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उसके अंदर इंसानियत का भाव पैदा होता है।

जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को हुई थी। उन्होंने बताया कि संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल ने जब दिल्ली में कुछ विदेशियों को देश के भोले-भाले लोगों को पैसे लेकर योग सिखाते हुए देखा तो उन्हें बड़ा दुख हुआ कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है, और विदेशी लोग हमारी संस्कृति को हमारे देश में ही बेच रहे हैं।

उन्होंने उसी समय निर्णय लिया कि हम लोग को पूरे देश में और विदेशों में भी नि:शुल्क घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय जय प्रकाश लाल का अंतिम संदेश था कि संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहता है जो लेटे हुए को बैठा दे। बैठे हुए को खड़ा कर दे और खड़े हुए को दौड़ा दे अर्थात उसमें प्राण फूंक दे।

सरिता धीमान, बेबी सैनी तथा जीआईसी योग केंद्र के केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने बहुत सुंदर और मनमोहक योग और ईश्वर भक्ति के भजन सुनाएं। मुख्य रुप से डॉक्टर अक्षय बालियान, यशपाल बालियान, अरुण शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, रविंदर धीमान, कविंदर बालियान, अंशुल, हर्षवर्धन, राजेंद्र राठी, रिटायर्ड दरोगा रणवीर सिंह तोमर, राजेश, रजनी मलिक, रितु मलिक, सत्यवती शर्मा, रचना देवी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ने छुआ 2.40 लाख का स्तर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की शुरुआत...

Share Market: बैंकिंग शेयरों में उछाल, बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, AQI बेहद खराब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादल...
spot_imgspot_img