Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

74th Republic Day 2023: हिंदुस्तान में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका अभिनंदन स्वागत है। सबसे पहले गॉडविन मीडिया समूह की ओर से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। देश आज गुरूवार यानी 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस सेलीब्रेट कर रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहली बार नए भारत की झलक से लेकर देश की आन-बान और शान दिखेगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया
गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगी और झंडा फहराएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी, जहां इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी तैनाती कर दी गई है।

ऐसे होगी परेड की शुरुआत

परम्परा के अनुसार सबसे पहले राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। पहली बार औपचारिक सलामी 105-एमएम भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। इसने 25-पाउंडर बंदूकों की जगह ली है। 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति के सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेज़र जनरल भवनीश कुमार परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे।

परेड में अग्निवीर भी होंगे शामिल

देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में छह अग्निवीर भी नौसेना के मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगे, जो देशभक्ति के जोश के साथ कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड में शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर जवानों को किया नमन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।’

मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। Happy Republic Day to all fellow Indians!’

तेलंगाना और तमिलनाडु में ध्वाजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री स्टालिन की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। वहीं, हैदराबाद में तेलंगाना की राज्यपाल डॉय तमिलसाई सुंदरराजन ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

अशोक गहलोत ने तिरंग फहराया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित सीएम आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तिरंगा फहराया।

गणतंत्र दिवस पर राफेल दिखाएगा ताकत

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है। इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर है और कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की मानें तो आज यानी 26 जनवरी को करीब 65,000 लोग परेड देखने के लिए समारोह में शामिल होंगे। 26 जनवरी की परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं। इतना ही नहीं, आसमान से भी नजर रखी जाएगी।

कर्तव्य पथ पर दिखेगी नए भारत की झलक

भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। परेड में हमेशा की तरह इस बार भी कई राज्यों की झांकियां नजर आएंगी। इतना ही नहीं, कर्तव्य पथ पर नए भारत की झलक से लेकर देश की ताकत भी दिखेगी। साथ ही वायुसेना के 50 विमान पारक्रम दिखाएंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के साथ उनके देश का 120 सदस्यीय मार्चिंग दल भी परेड में हिस्सा लेगा। बीते मंगलवार को ही राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गए थे।

कब क्या होगा

दरअसल, गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 बजकर 5 मिनट पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होगी। उसके बाद 10 बजकर 22 मिनट पर पीएम मोदी सैल्यूटिंग डायस पर पहुंचेंगे। 10 बजकर 27 मिनट पर राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी उनका स्वागत करेंगे। सुबह 10:30 मिनट पर सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति के ध्वजारोहण से परेड की शुरूआत होगी। ध्वजारोहण के दौरान हर साल की तरह 52 सैंकड में 21 तोप की सलामी होगी, लेकिन इस बार ब्रिटिश 25 पाउंडर की जगह स्वदेशी 105 mm इंडियन फील्ड गन उसकी जगह लेगी।

दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए जांच तेज़ कर दी है और सत्यापन अभियान के साथ ही गश्त बढ़ा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग छह हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है साथ ही समारोह में आने वालों के लिए नई दिल्ली जिले में कुल 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और श्वान दल बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अन्य अहम क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 60,000 से 65,000 लोगों के आने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img