Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

कोरोना का कहर: 9 थाना क्षेत्रों के 11 स्थान हॉट-स्पॉट घोषित

  • पांच थाना क्षेत्रों के 9 स्थानों से कन्टेंनमेंट की कार्रवाई की समाप्त

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने जिले में 9 थाना क्षेत्रों में 11 स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये जाने के चलते चिन्हित स्थानों को अग्रमि आदेशों तक हॉट-स्पॉट घोषित किया है।

इन क्षेत्रों में थाना देवबंद, नांगल, गंगोह, गगालहेड़ी, कुतुबशेर, चिलकाना, मण्डी, कोतवाली नगर तथा सदर बाजार शामिल है। उधर, पांच थाना क्षेत्रों के 9 स्थानों पर पिछले 14 दिनों में कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित न पाये जाने के चलते उन स्थानों से कन्टेंनमेंट जोन का कार्रवाई समाप्त कर दी गयी है।

अखिलेश कुमार ने आज यहां इस आशय का आदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों को हॉट-स्पॉट घोषित किया गया है, उनमें थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत पुराना गोपाल नगर, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मेन रोड पर रविदास मंदिर, दूसरा मकान ग्राम बालेली, सदर बाजार के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र साहिबजी नगर तथा अहमद बाग, थाना मंडी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पुराना कलसिया रोड, हसमतपुर कालोनी, थाना नांगल क्षेत्र के अन्तर्गत लाखनौर, थाना गंगोह क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला औलिया, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अन्तर्गत उनाली और लेबर कालोनी, थाना चिलकाना क्षेत्र के अन्तर्गत कन्हैया प्रधान वाली गली ग्राम धौलाहेडी तथा थाना देवबंद क्षेत्र के अन्तर्गत गुनारसा को हॉट-स्पॉट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन हॉट-स्पॉट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वस्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी तथा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश व निकास पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया पूर्व में घोषित पांच थाना क्षेत्रों के 9 स्थानों पर पिछले 14 दिनों के भीतर कोई कोरोना पॉजिटिव न पाये जाने के चलते इन क्षेत्रों से कन्टेंनमेंट की कार्रवाही समाप्त कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में कन्टेंनमेंट की कार्रवाही समाप्त की गयी है, उनमें थाना सदर बाजार क्षेत्र के अन्तर्गत इन्दिरा कालोनी पेपर मिल रोड़, पंत बिहार 11 ई तृतीय फेस, गोविन्द नगर (मारवाह वाली गली), मौ0 राजेन्द्र नगर तथा रामनगर पठानपुरा बाल्मिकी मंदिर के पास, थाना जनकपुरी क्षेत्र के अन्तर्गत तारामाता मन्दिर वाली गली सुक्कूपुरा, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत सरकडी शेख, थाना चिलकाना क्षेत्र के अन्तर्गत पंचकुआ मौ0 शिव मन्दिर के पीछे वाली गली तथा थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूद्वारा रोड़ को हॉट-स्पॉट घोषित किया गया था। लेकिन पिछले 14 दिनों में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज न पाये जाने के चलते इन क्षेत्रों में कन्टेंनमेंट की कार्रवाही को समाप्त कर दिया गया है। श्री अखिलेश सिंह ने बताया इन हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में जारी किये गये समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिये गये है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि प्रभावित स्थानों पर हॉट-स्पॉट का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाई की जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img