Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवर की चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव हरचन्दपुर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने किसान पीतम सिंह के घर में घुसकर बैड की दराज में रखे 2 हजार रूपये की नगदी और 2 लाख रूपये के जेवर चुरा कर लिए। जिसके बाद चोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान पीतम सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img