Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाश: भैंसाली बस अड्डे पर होमगार्ड से मोबाइल लूटा

  • पीड़ित ने सदर थाने में मोबाइल गुम होने की दी शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके है कि आए दिन लूट व चोरी की वारदात हो अंजाम दें रहे है। हालांकि कुछ दिनों पहले एएसपी कैंट ने भैंसाली बस अड्डे पर आए दिन हो रही लूट व चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के लिए कहा था। इसके बावजूद मंगलवार रात को गांव से लौटे एक होमगार्ड का भैंसाली बस अड्डे पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया है। होमगार्ड ने सदर थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दी है।

लालकुर्ती थाने में राकेश नाम का व्यक्ति होमगार्ड में तैनात है। मंगलवार रात में वह अपने एक साथी के साथ गांव से वापस लालकुर्ती थाने पहुंच रहा था। राकेश दोस्त के साथ भैंसाली बस अड्डे पर उतर गया और सड़क किनारे खड़े होकर दोनों आपस में बाते करने लगे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और राकेश का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

राकेश ने तत्काल दोस्त के फोन से पुलिस और मीडियाकर्मियों को मोबाइल लूटने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मीडियकर्मियों ने जब होमगार्ड राकेश से मोबाइल लूट के बारे में जानकारी मांगी तो वह अपनी बात से मुकर गया और मोबाइल को कही गिर जाने की बात कहने लगा। इसके बाद होमगार्ड ने सदर थाने पहुंचकर मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत दी है।

भैंसाली बस अड्डे पर नहीं थम रही लूट, चोरी की वारदात

भैंसाली बस अड्डे पर देर रात तक यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। जिस कारण यहां चोर व लुटेरे भी पूरी तरह सक्रिय है। यही नहीं ई-रिक्शा चालक भी यात्रियों को गुमराह कर उनका सामान लूटकर फरार हो जाते है। बार-बार हो रही लूट व चोरी की वारदात को लेकर एएसपी कैंट सूरज राय ने हाल में भैंसाली बस अड्डे पर पुलिस फोर्स बढ़ाने की बात कही थी, ताकि चोरी व लूट की वारदात पर अंकुश लगाया जा सकें, लेकिन अभी तक यह बातें अमल में नहीं लाई जा सकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img