जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: कस्बा स्योहारा में आगामी होली के जुलूस को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी धामपुर विजय कुमार तोमर व एसडीएम अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर द्वारा नगर में निकलने वाले होली के जुलूस के रास्तों का भ्रमण किया गया।
सभी अधिकारियों ने नगर वासियों से होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कहा कि हम लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए होली के त्यौहार को मनाना है|
कोई भी व्यक्ति ऐसा काम ना करें जिससे आपसी भाईचारा खराब हो और नगर के सौंदर्य में कोई खटास आए उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक जुलूस निकाले जाने पर मुस्लिम समाज के लोगों से शांति पूर्वक नमाज अदा कर अपने घरों के अंदर रहने की अपील की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

