- पहली बार खेला बसपा ने युवा चेहरे पर दांव, हरिद्वार में पंचायत चुनाव के मद्देनजर उठाया कदम
जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: उत्तराखंड में बसपा ने बड़ा फेरबदल कर दिया है। पूर्व विधायक हरिदास के बेटे आदित्य बृजवाल को पार्टी ने उत्तराखण्ड का प्रदेष अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा नरेष गौतम को प्रदेष प्रभारी और गया चरण सिंह दिनकर को प्रदेष का को-आर्डिनेटर बनाया गया है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
बसपा में यह पहली बार है जब किसी युवा चेहरे को प्रदेष अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है, जनपद हरिद्वार में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बसपा ने यह कदम उठाया है। उधर आदित्य बृजवाल की घोशणा के बाद से तमाम पार्टी कार्यकर्ताओ और उनसे जुड़े समर्थकों में खुषी की लहर बनी है। पार्टी कार्यकर्ताओ ने इसे बसपा हाईकमान का सराहनीय फैंसला बताया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बसपा के प्रदेष प्रभारी नरेष गौतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्षन को देखते हुए बसपा की राश्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर से सुबे में प्रदेष अध्यक्ष बदलने का फैंसला लिया गया है। इसके लिए सभी को लखनऊ बुलाया गया था।
जहां रविवार बसपा सुप्रीमो द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। इसके बाद बसपा अध्यक्षा की ओर से निवृतमान प्रदेष अध्यक्ष षपाल सिंह को हटाते हुए पूर्व विधायक हरिदास के बेटे आदित्य बृजवाल को प्रदेष अध्यक्ष बनाए जाने की घोशणा की गई।
नरेष गौतम के मुताबिक आदित्य बृजवाल युवा है। उनमें पहाड़ और मैदान सभी जगहों पर दौड़कर पार्टी का प्रचार-प्रसार करने की क्षमता है। हरिद्वार में पंचायत चुनाव को देखते हुए भी पार्टी हाईकमान द्वारा जनपद से ही युवा चेहरे को प्रदेष की जिम्मेदारी सौंपे जाने का कदम उठाया गया है।
उधर नवनियुक्त प्रदेष अध्यक्ष आदित्य बृजवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेगें। सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर प्रदेष में पार्टी को मजबुती दी जाएगी।

