जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शुक्रवार को एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ विदित कुमार ने ध्वजारोहण किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अमित चिकारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के महत्वपूर्ण बलिदानों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ विदीत कुमार ने गांधी जी के स्वच्छता व अहिंसा के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।

कामर्स विभाग के प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज का दिन भारत के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथ साफ करने के तरीकों को अपनाकर हैंड वाश-डे मनाया और स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र कुमार, प्राची त्यागी, शफक रिजवी, प्रीति सेतिया, प्रगति राठी, आँचल त्यागी, हिना नाज, राजेंद्र पाल सिंह, धीरेंद्र पवार, पुष्पेंद्र कुमार आदि का योगदान रहा।

