- रामधुन पर चरखा से सूत कातकर चलाया अहिंसात्मक आन्दोलन
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सपाईयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गांधीजयंती पर ‘सत्याग्रह” मौन-व्रत कार्यक्रम के अंतर्गत अहिंसात्मक आन्दोलन चलाया।
शुक्रवार को नगर के प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में मौन व्रत रखकर सरकार के विरूद्ध अहिंसात्मक आन्दोलन करते हुए शहीदों को श्रंद्धांजलि अर्पित की । जिला महा सचिव जिया चौधरी व महानगर महा सचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष असद पाशा,साजिद हसन, शौकत अंसारी, डा.नूर हसन, युसुफ गौर के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राम धुन पर चरखा चलाते हुए ने सूत काता।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा अहिंसा में विश्वास रखती है तथा गांधीजी द्वारा बताए गए आंदोलन के तरीकों को अपनाकर निरंकुश सरकार का विरोध कर रही है। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व वरिष्ठ नेता चन्दन चौहान ने कहा कि पार्टी गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाकर भाजपा की निरंकुश सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी। पूर्व मंत्री उमाकिरण, गौरव स्वरूप, मिथलेश पाल, मुकेश चौधरी, हाजी लियाकत अली, मेराजुद्दीन तेवड़ा पूर्व विधायक अनिल कुमार, सतेंद्र सैनी, अंसार आढ़ती, वसी अंसारी एडवोकेट मौजूद रहे।

