जनवाणी संवाददाता |
भोपा: भोपा थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढी कर उसे जेल भेज दिया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
भोपा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक संदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तो इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेप, व पोस्को एक्ट में वांछित चल रहा दानिश पुत्र आबाद निवासी ग्राम रुडकली फतैहअली रूडकली तिराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढी कर उसे जेल भेज दिया है।

