Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जानिए, आज से लगातार चार दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक ?

  • 28 और 29 मार्च को कर्मचारी यूनियन की रहेगी हड़ताल, यह है वजह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे।

इस हड़ताल से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। एसबीआई ने कहा, बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने की है। अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।

भुगतान व्यवस्था ढांचे पर नजर रखेगा आरबीआई

आरबीआई ने भुगतान व्यवस्था के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया। यह एक टच प्वाइंट होगा, जो भुगतान इन्फ्रा की उपलब्धता की सही तरीके से निगरानी करेगा। इसमें प्वाइंट ऑफ सेल के साथ क्यू आर कोड भी शामिल होगा। आरबीआई ने कहा कि वह सभी नागरिकों तक डिजिटल भुगतान व्यवस्था को पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इसे पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करना होगा। एजेंसी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img