Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 209 अंकों की उछाल के साथ 57,803 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी तेजी आई और इसने 63 अंकों की बढ़त के साथ 17285 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार में कारोबार शुरू होने के दौरान 1378 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, 517 शेयर गिरावट के साथ खुले, जबकि 87 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 231 अंक की उछाल के साथ 57,593 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 69 अंक की बढ़त लेते हुए 17,222 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img