जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत की झोली में शूटिंग से दो मेडल आए।सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों ने फाइनल में 484.6 का स्कोर बनाकर नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया।
वहीं, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार ने मिलकर सिल्वर मेडल जीता। ऐची प्रीफेक्चर जनरल शूटिंग गैलरी में तीनों ने बेहतरीन टीमवर्क दिखाया।
राष्ट्रपति और खेल मंत्री ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा – “कमलजीत और सुरुचि के लिए गोल्डन फिनिश। सटीकता और पार्टनरशिप का शानदार प्रदर्शन। वहीं रजत पदक विजेता टीम ने शूटिंग रेंज पर भारत को गर्व का पल दिया।”
खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी पोस्ट कर लिखा – “भारत के लिए गोल्ड। कमलजीत-सुरुचि को बधाई और एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहे नीरज समेत रजत पदक विजेता टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।
PM मोदी ने रिले टीम को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4×400 मिक्स्ड रिले में सिल्वर जीतने वाली टीम – मनु टीएस, पूवामा एमआर, विशाल टीके और वित्या रामराज को भी बधाई दी। पीएम ने कहा – “उनकी रफ्तार, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने रेस को रोमांचक बना दिया।”

