Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

नेशनल वाटर अवार्ड में मुजफ्फरनगर को पहला स्थान

  • जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया अवार्ड

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: यूनियन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित किये गये तीसरे नेशनल वाटर अवार्ड-2020 में जनपद मुजफ्फरनगर ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके दृष्टिगत आज राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सम्मानित किया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

यूनियन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित किये गये तीसरे नेशनल वाटर अवार्ड-2020 में जनपद मुजफ्फरनगर ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके फलस्वरुप आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्र भूषण सिंह को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया|

एवं जिला प्रशासन द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गयी। उक्त मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर श्री आलोक यादव भी उपस्थित रहें।
नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सन 2018 में की गई। इन पुरस्कारों का उद्देश्य स्टार्टअप्स के साथ-साथ भारत में सर्वाेत्तम जल संसाधन प्रबंधन प्रथाओं को कैसे अपनाया जाए, इसके लिए अग्रणी संगठनों को वरिष्ठ नीति निर्माताओं के साथ जोड़ने और विचार विमर्श करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करना है।

तीसरे नेशनल वाटर अवार्ड-2020 के अंतर्गत 57 पुरस्कारों को 11 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया जिसमें बेस्ट स्टेट, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट, बेस्ट विलेज पंचायत, बेस्ट अर्बन लोकल बॉडी, बेस्ट मीडिया प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक, बेस्ट स्कूल, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट एनजीओ एवं अन्य संबंधित श्रेणियों में बांटा गया। उपरोक्त के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बेस्ट स्टेटस एवं जनपद मुजफ्फरनगर को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में प्रथम पुरुस्कार के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img