जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

