Friday, July 31, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नगरायुक्त ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम अधिकारियों के साथ देर शाम कांवड़ मार्ग, शिविर स्थलों और प्रमुख पड़ावों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय और विद्युत सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

मार्ग पर व्यवस्थाओं की जांच, अधिकारियों को दिए निर्देश

नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर कहीं भी जलभराव, गड्ढे या किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कांवड़ियों से किया सीधा संवाद, लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। उन्होंने मंडी हिमाचल प्रदेश के सुरेश चंद और कैथल के दिलगाब सिंह से सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। कांवड़ियों ने पेयजल, विश्राम स्थल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। नगरायुक्त ने शिविर में पहुंचकर अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन भी परोसा और सेवा की। उन्होंने स्थायी और अस्थायी शौचालयों की सफाई व्यवस्था तथा पानी की उपलब्धता की स्वयं जांच की।

‘कांवड़िये हमारे अतिथि, सेवा करना हमारा सौभाग्य’

नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि सभी कांवड़िये हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची आस्था है। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे शहर की प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।

‘जीरो प्लास्टिक इवेंट’ के रूप में मनाई जाएगी कांवड़ यात्रा

नगरायुक्त ने शिविर संचालकों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को ‘जीरो प्लास्टिक इवेंट’ के रूप में आयोजित किया जाए। श्रद्धालुओं को कागज, पत्तल, कुल्हड़, कपड़े और जूट के बैग जैसी बायोडिग्रेडेबल सामग्री के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने शिविरों में पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन यंत्र, मानकों के अनुसार विद्युत कनेक्शन और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों पर अतिक्रमण हटाने और कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

निरीक्षण में अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एवं कांवड़ यात्रा नोडल अधिकारी मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह, सभी जोनल अधिकारी और नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bomb Threat: ईमेल से मिली बम की धमकी, गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here