Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

लाइन हाजिर होने के बावजूद नहीं बाज आ रहा सिपाही

  • एएसपी ब्रह्मपुरी के हमराह सिपाही ने मोबाइल छीना
  • एसएसपी ने जांच एसपी सिटी को सौंपी, पूर्व में हो चुका है लाइन हाजिर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस सिपाही को एसपी सिटी ने भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर लाइन हाजिर किया था। अब वही सिपाही एएसपी ब्रह्मपुरी का हमराह बन गया है। लाइन हाजिर चल रहे इस सिपाही की ब्रह्मपुरी सर्किल में वसूली और आतंकित करने की शिकायतें पुलिस अधिकारियों को मिल रही है इसके बाद भी एएसपी इस सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ताजा घटनाक्रम में सिपाही ओमवीर ने चरस और शराब का अवैध कारोबार करने वाली महिला से अवैध वसूली की मांग की जब बात नहीं बनी तो सिपाही महिला के बेटे का मोबाइल छीन लाया। लूट की सूचना पर हड़कंप मचा और जब बात खुलकर सिपाही की आई तो सिपाही ने मोबाइल वापस कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ एसपी सिटी को जांच सौंप दी है।

टीपीनगर थाने में पूर्व में तैनात सिपाही ओमवीर को एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लाइन हाजिर किया था। पुलिस लाइन में रहते हुए इसे एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने अपने हमराह में शामिल कर लिया। सोमवार की रात शेखपुरा की रहने वाली मादक पदार्थों की तस्कर जमुना के घर सिपाही ओमवीर पहुंचा और पैसे की मांग की।

आरोप है कि पूर्व में भी ओमवीर इस महिला से वसूली करता रहा है। महिला ने जब पैसे देने से इंकार किया तो बवाल हो गया। सिपाही ने महिला के बेटे से मोबाइल छीना और धमकाते हुए चला आया। महिला ने लूट की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जब मामला सिपाही का निकला तो हड़कंप मच गया। खुद को घिरा देख सिपाही ओमवीर ने मोबाइल वापस कर दिया।

जब इस बात की जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हुई तो उन्होंने एएसपी से इस संबंध में बात की और एसपी सिटी को जांच सौंप दी। गौरतलब है कि इससे पहले इसी सिपाही ने दिल्ली रोड के एक होटल मालिक को काफी दिन तक टार्चर किया था। उस वक्त भी एएसपी ने इस मामले की अनदेखी कर दी थी। बाद में एसएसपी और एसपी सिटी के सख्त होने पर मामला शांत हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img