- ग्रेजुएशन गाउन पहनकर नौनिहालों ने प्राप्त की डिग्री
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केएल इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी से पहली कक्षा में जाने वाले छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी अलोहा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिविजनल कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह और गरिमा सिंह मौजूद रही। स्कूल प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया।
वही नौनिहालों द्वारा श्लोक एवं शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसे देख सब मंत्र मुग्ध हो गए। उसके पश्चात विद्यालय चेयरमैन कुलदीप सिंह लांबा, गुरचरन कौर, देवेन्द्र सिंह लांबा, तेजेन्द्र खुराना, भूपिन्दर कौर खुराना, शमनमीत खुराना, परनीत खुराना, हरनीत खुराना आदि ने यूकेजी के छात्रों को ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप लगाकर डिग्री प्रदान की।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नारी सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, क्लाउन डास, स्किट डॉक्टर्स, नाटक स्नो व्हाइट, बॉलीवुड मैमोरेबिल, अमृत महोत्सव-अ मार्च टू फ्रीडम तथा यूवी डांस की मोहक प्रस्तुति पर पंडाल देर तक तालियों से गूंजता रहा।
सुधांशु शेखर ने अपने सम्बोधन भाषण में कार्यक्रम उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के शानदार बोर्ड रिजल्ट को प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के उभरते मेघावी युवा लेखक छात्रों एवं कार्यक्रम में केजी के छात्रों द्वारा की गई शानदार कम्पेयरिंग, गुडलक लाइंस, गुडबाय लाइंस पर उनकी प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

