जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविंद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र-2022 के अंतर्गत प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं वितरण तथा परीक्षार्थियों से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं के संरक्षण एवं रखरखाव व्यवस्था के दृष्टिगत राजकीय इंटर कॉलेज, बिजनौर स्थित केन्द्रीय प्रश्नपत्र स्ट्रांगरूम एवं सीलिंग पैकिंग कक्षों का मुआयना किया गया|
तदोपरांत उन्होंने राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज में स्थापित किए गए केन्द्रीय कन्ट्रोल एवं मॉनीटरिंग रूम का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

