Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के अंतर्गत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों का जल्द ही दौरा करूंगा। श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों की सेवा कर सकें, गरीबों को खुशहाल रख सकें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री के रूप में विभाग के माध्यम से स्वच्छ पानी गरीबों और समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल को प्रदूषित होने से बचाने और लोगों के घरों तक स्वच्छ जल कैसे पहुंचाया जा सके, यही हमारी प्राथमिकता होगी। जल संसाधन के संरक्षण तथा पानी कैसे बचाएं इसके लिए एक जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। जल संसाधन के संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे स्वप्रेरणा से जल संसाधन को स्वच्छ रखा जा सके और प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img