नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में भगवान गणेश की भव्य स्थापना की थी। कई दिनों तक चले उत्सव के बाद बुधवार देर रात मुंबई में बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान अंबानी परिवार के सदस्य पूरे उत्साह और भक्ति के साथ नजर आए। रंग-गुलाल के बीच जमकर डांस हुआ और गणपति बप्पा को भावुक विदाई दी गई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने किया जमकर डांस
गणपति विसर्जन के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जमकर डांस किया। दोनों पूरे जोश और उत्साह के साथ बप्पा की विदाई में शामिल हुए। प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते वक्त नीता अंबानी से लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी भक्ति में लीन नजर आए।
विसर्जन समारोह में नजर आए कई सेलेब्स
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन समारोह में कई जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को भी इस दौरान स्पॉट किया गया। परिवार और मेहमानों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।
गणेश चतुर्थी पर एंटीलिया में हुआ था भव्य आयोजन
गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने निवास एंटीलिया में भव्य गणपति समारोह का आयोजन किया था। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। समारोह में सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत कई सितारे पहुंचे थे।

