Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बिजली की लाइन लॉस कम करने का एक्शन प्लान तैयार

  • आरडीएसएस योजना के तहत लायी जायेगी विद्युत लाइन हानियों में कमी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत लाइन हानियों को कम करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। प्रबन्ध निदेशक की उपस्थिति में 14 जनपदों के वितरण खंडों के अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा। बुधवार को जनपद नोएडा एवं गाजियाबाद के अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा लाइन हानियां कम करने के लिए एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया। गुरुवार को मेरठ एवं बागपत के अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा लाइन हानियां कम करने का एक्शन प्लान प्रस्तुत किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत लाइन लॉस के मूल कारणों का एनालेसिस किया जायेगा। जिसमें मेन डीटी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) एनालेसिस, डीटी वार लाइन हानियों की गणना करके लाइन हानियों को चिन्हित किया जायेगा एवं समयबद्ध तरीके से एक्शन प्लान बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। डीटी के इनपुट प्वाइंट से आउटपुट प्वाइंट तक ऐनेलिसिस कर रूट कॉज का पता लगाकर लाइन हानियों को न्यूनतम किया जायेगा।

लाइन हानियों को कम करने में मीटर को घर के बाहर स्थापित किया जाएगा, खराब मीटर को बदला जायेगा, विद्युत चोरी आदि पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस योजना के तहत बिलिंग क्षमता, कलेक्शन क्षमता को 100 प्रतिशत तक किया जाना है। एक्शन प्लान के लागू होने से परिचालन दक्षता में सुधार होगा तथा उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

प्रबन्ध निदेशक अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि लाइन हानियां कम करने को शासन द्वारा 100 दिवसों के एजेन्डे में शामिल किया गया है। आरडीएसएस के अन्तर्गत लाइन हानियां कम करने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा एमओयू हस्ताक्षरित किये गये हैं। लाइन हानियों को क्रमबद्ध तरीके से न्यूनतम कर समाप्त किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img