जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गुरूवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वयंवर बैंकट हॉल में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह नागर राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन के दौरान बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने सक्रिय रूप से दलितों के साथ-साथ हमारे समाज के अधिकारहीन वर्ग के लिए भी कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए लड़े।
वे एक राजनीतिक नेता, कानूनविद, मानवविज्ञानी, शिक्षक, अर्थशास्त्री थे। जब वे पांच वर्ष के थे, तो उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। अपनी शिक्षा पुरी करने के लिए वो मुंबई चले गये, वहां से उन्होंने अपना बैचलर आॅफ आर्ट्स (बीए) की शिक्षा पूरी की और फिर अपने आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

