जनवाणी संवाददाता |
चरथावल:- विकासखण्ड चरथावल में एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर की भर्ती की गयी जिसमे सैकंडो युवाओ ने प्रतिभाग करते हुए साक्षात्कार दिए साक्षात्कार के बाद युवाओ का रोजगार हेतु चयन किया गया।
चरथावल विकासखण्ड में एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर की भर्ती की गयी मेले में सैकंडो से अधिक युवाओ ने भाग लेते हुए साक्षात्कार दिए|
एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून के डिप्टी कमांडेंट रामकिशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल विकासखण्ड में आयोजित रोजगार मेले में सैंकड़ो अभ्यर्थियों ने भाग लिया |
जिसमे कई दर्जन अभ्यर्थियों का चयन किया गया चयनित अभ्यर्थियों के 29 अप्रेल से 1 माह की ट्रेनिग की जायेगी उसके बाद अभ्यर्थियों को चयनित स्थान और तैनात कर दिया जाएगा।

