Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भैंस चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ्फरनगर: जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में सक्रिय हो रहे भैंस चोर गिरोह के दो शातिरों को जानसठ पुलिस के द्वारा घेरा बंदि कर अवैध हथियार एवं चोरी की गई भैंस सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजतर्रार जानसठ थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह के मंसूबो को नाकाम कर एवं शातिर चोरो को सलाखों के पीछे भेजने के लिए खुफिया जाल बिछाया गया था। वही बुधवार को भैंस चोर गिरोह के दो शातिर चोर जाल में फंसकर पुलिस की गोलियों से घायल हो गए। पुलिस की गोलियां लगने से घायल हुए शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।

जानसठ थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान आबिद पुत्र शेबू निवासी ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, वसीम उर्फ सद्दाम पुत्र हबीब निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना भावनपुर जनपद मेरठ के रूप में हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों शातिर भैंस चोर भागने की फिराक में थे जिनको खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मीरापुर दलपत नाले के पास से भैंस चोरी कर ले जाते समय दबोच लिया गया। पकड़े गए शातिर चोरो के कब्जे से पुलिस टीम के द्वारा दो तमंचे व दो खोखा के अलावा चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद किये गए हैं।

वही एक भैंस चोरी की व एक बुलैरो पिकअप गाड़ी यूपी 17 एपी 9398 बरामद की गई है, जो घटना को अंजाम देने दौरान इस्तेमाल की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्त में शातिर किस्म के पशु चोर प्रवृत्ति के अपराधी है, जिनके विरूध्द जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ व गाजियाबाद में पशु चोरी व अन्य चोरी की धाराओं में करीब दो दर्जन मामले दर्ज है।

जानसठ थाना प्रभारी पहले भी कई ऐसे कारनामों को अंजाम दे चुके हैं। यही कारण रहा है कि क्षेत्र में पनप रहे अपराध की दुनियां के खिलाड़ियों की फोम बिगड़कर सलाखों के पीछे भेज देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img