Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

धूमधाम के साथ संपन्न हुआ दायित्व बोध समारोह

  • निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती है भारत विकास परिषदः डॉ. तरुण शर्मा

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय दायित्व बोध समारोह’ व मेरठ मेन शाखा का दायित्व बोध समारोह धूम धाम के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर राष्ट्र द्वारा नामित जनल महासचिव अनुराग दुबलिश ने प्रां. अध्यक्ष शरत चन्द्रा व प्रां. महासचिव डॉ. आर. के. सिंह समेत प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनल अध्यक्ष डॉ. तरूण शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार, सेवा, संपर्क के प्रकल्पों के द्वारा समाजसेवा में बढ़ चढकर कार्य करता हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ तरुण शर्मा ने भारत विकास परिषद के द्वारा किये जा रहे सेवा व संस्कार के कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद करोना काल में भी निरंतर समाजसेवा के लिए कार्य करते हुए मानवता की सेवा के लिए अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।

इस अवसर पर जनल महासचिव अनुराग दुबलिस ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार, सेवा व संपर्क के प्रकल्पों के द्वारा समाज सेवा को सदैव तत्पर रहती है। परिषद के उदेश्य अखण्ड भारत के साथ-साथ भारत का सर्वांगीण विकास करना है।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष शरत चन्द्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा के लिए परिषद संपन्न वर्ग को समाज के कार्यों के लिए प्रेरित कर सेवा-संस्कार द्वारा निर्धन वर्ग के लोगों के लिए उत्थान के कार्य करती है।

इस अवसर पर दायित्वबोध समारोह में राष्ट्र द्वारा नामित जनल महासचिव अनुराग दुबलिश ने प्रांतीय अध्यक्ष शरत् चंद्रा, महासचिव डॉ. आर. के. सिंह, प्रांतीय वित्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता, प्रांतीय महिला संयोजिका मती नीलम शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर नवीन सिंघल, आलोक भटनागर , हंसकुमार गुप्ता को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. आर. के. सिंह ने व शाखा की ओर से संजय मित्तल ने किया।

इस कार्यक्रम में आये गिरिश शुक्ला , नीता दुबालिश, माला चंद्रा, शशी गौड़, मृदुला गोयल, सरिता चैहान, सुभाष चन्द्र गुप्ता , डॉ. अम्ब ष अग्रवाल , मुकेश चंद्र शर्मा, राज कुमार अरोरा , अलका सिंह, शकंतला गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शामली, मुजफ्पफरनगर, सहारनपुर, मेरठ व बागपत, बुढाना से आए सभी अतिथि गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img