Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में पूर्व निदेशक विनय पांडेय पर गिरी गाज

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: यूपी बोर्ड परीक्षा में 12 वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में माध्‍यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक विनय पांडेय पर गाज गिर चुकी है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कर्तव्‍यों का निर्वहन न करने के आरोप में उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है।

बता दें कि इस मामले में कुछ दिन पहले ही विनय पांडेय को माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक पद से हटाया गया था। जिसके बाद उन्‍हें उर्दू और प्राच्‍य भाषा विभाग का निदेशक बना दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को भी निलंबित किया गया था।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पदीय दायित्‍वों का सम्‍यक निर्वहन न करने, शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने और शासन स्‍तर के निर्देशों का अनुपालन न किए जाने के लिए प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए|

तत्‍कालीन शिक्षा निदेशक (माध्‍यमिक), संप्रति निदेशक, साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्‍य भाषाएं उत्‍तर प्रदेश को निलंबित करने का आदेश दिया है।

माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड को 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (नेशनल सिक्‍योरिटी एक्‍ट-एनएसए) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया था। रद्द की गई परीक्षा 13 अप्रैल को कराई जा चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img