जनवाणी संवाददाता|
मुजफ्फरनगर: हिन्दू जागरण ने जिलासंयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ को ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने पर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर धन्यवाद कहा गया।
मीडिया को सम्बोधित करते हुवे नरेन्द्र पंवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार,आवासीय इलाकों में दिन में ध्वनि की सीमा 55 डेसिबल और रात्रि में 45 डेसिबल होनी चाहिए।
इसी तरह औद्योगिक इलाकों में दिन में 75 डेसिबल व रात्रि में 70 डेसिबल तथा व्यावसायिक इलाकों में दिन में 65 डेसिबल और रात्रि में 55 डेसिबल स्तर तक ध्वनि की अनुमति है ध्वनि प्रदूषण होने पर बीमार, गर्भवती महिला, छात्र और छात्रायें,बुजुर्गों को परेशानी होती है उसके लिए लाउडस्पीकर से अजान को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कई बिन्दुओं पर आदेश आया था।
आदेश के पालन के लिये पूरे प्रदेश में हिन्दू जागरण लगातार मांग करता आ रहा था। इस मौके पर संजय गोयल, एड० भीष्मसिंह पुंडीर, बंटी चैधरी,राजेश शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, वैभव यादव, अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, कमलदीप गंगवाल, हरेंद्र शर्मा, विनोद शंकर, शशांक सैनी, दीपक धीमान,कार्तिक जौहरी, वीरू गूर्जर, रंजीत शर्मा, सागर वर्मा, रवि वर्मा, मोनू प्रजापति, अनुज सक्सेना, सुशील कुमार, सुबोध कुमार, अमित मेनवाल आदि उपस्थित रहे

