जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के करियर पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SBI PO की प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई पालियों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
SBI PO भर्ती में कितने पद?
इस भर्ती अभियान के जरिए SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति से संबंधित सवाल पूछे गए थे। प्रारंभिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
रोल नंबर लिस्ट में है तो आगे क्या?
जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए SBI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर नजर रखनी चाहिए। बैंक की ओर से आगे की जानकारी SMS और ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी।
12 सितंबर को हो सकती है मुख्य परीक्षा
SBI PO प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से संबंधित PDF में बैंक ने मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख भी जारी की है। नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, उम्मीदवारों को अंतिम तारीख के लिए बैंक की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
SBI PO Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?
- उम्मीदवार इन आसान चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं।
- Current Openings या भर्ती परिणाम से संबंधित सेक्शन खोलें।
- विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिस खोजें।
- प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें।
- यदि सूची में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।
- रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

