Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

शहीदों के जिलों में जरूरतमंद तक पहुंचेंगीं शासन की योजनाएं

  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव-अंत्योदय’ के तहत 90 दिनी विशेष कार्यक्रम शुरू
  • दुर्गावती देवी के जनपद गाजियाबाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक उल्ला खां के गृह जनपद शाहजहांपुर तथा मंगल पांडेय के बलिया जिले में चलेगा अभियान
  • केंद्र सरकार की 17 लोककल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त होगा पूरा जिला

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत अंत्योदय का लक्ष्य लेकर अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जिलों को संवारने की कवायद होने जा रही है। केंद्र सरकार की पहल पर प्रदेश में दुर्गावती देवी के जनपद गाजियाबाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक उल्ला खां के गृह जनपद शाहजहांपुर तथा प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के बलिया जिले को चुना गया है।

नब्‍बे दिन के इस अभियान का उद्देश्‍य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके तहत, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं सहित केंद्र सरकार की 17 चुनिंदा कार्यक्रमों से इन जिलों में रहने वाले हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराया जाएगा।

विशेष अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, महिला व युवा समूहों, छात्रों के परिवारों सहित सहित ग्रामीण लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। 90 दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक , प्रभात फेरी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने जैसी अनेक गतिविधियां भी होंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img