Sunday, August 23, 2026
- Advertisement -

रुड़की रोड पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर उठे सवाल

  • वार्ड 13 के सभासद ने पालिकाध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर मांगी जानकारी
  • बोर्ड में नहीं रखा गया था इस का कार्य का कोई प्रस्ताव
  • निर्माण कार्य को लेकर लोगों में बना हुआ संशय, मांग रहे सूचना| 

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रूड़की रोड पर पुलिस चैकी के पास नगरपालिका की जमीन में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था,वहां पर पहले कूड़े का ढेर था। इस निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में संशय बना हुआ है और उनके द्वारा वार्ड के सभासद से जानकारी मांगी जा रही है, परन्तु सभासद के पास स्वसं इस कार्य की कोई जानकारी नहीं होने पर सभासद द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर इस कार्य के बारे में जानकारी मांगी गयी है।

गौरतलब है कि वार्ड 13 में रूड़की रोड पर पुलिस चैकी के पास नगरपालिका परिषद की जमीन पड़ी हुई है, जिस पर कूड़ा डाला जाता था। कुछ दिन से इस स्थान पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगरपालिका की जमीन में निर्माण कार्य होता देख क्षेत्र के लोगों में संशय पैदा हो गया है कि यहां पर क्या बनाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा वार्ड सभासद अरविन्द धनगर से जब इस विषय में जानकारी मांगी गयी, तो सभासद को भी इस निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी, जिस पर सभासद ने पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से इस निर्माण कार्य के बारे में बात कर बताने की बात कही।

क्या कहते हैं सभासद

सभासद अरविंद धनगर द्वारा बताया गया कि उनके आवास पर रुड़की रॉड के कई लोगों द्वारा बताया गया कि रुड़की रॉड पुलिस चैकी के पास नगर पालिका की जमीन पर पड़े कूड़े के ढेर के स्थान पर नगर पालिका द्वारा कोई निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में कोई भी निर्माण कार्य की जानकारी नही दे रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पालिका के अधिशासी अधिकारी से पालिका की भूमि पर निर्माण कार्य के सम्बंध में बात करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य एक नवम्बर की बोर्ड बैठक में नही दिया गया था फिर बिना बोर्ड की अनुमति के यहां किस प्रोजेक्ट पर कार्य हो रहा है। सभासद के अनुसार उन्हें पालिका प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गयी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MRPL में असिस्टेंट इंजीनियर के 26 पदों पर भर्ती, GATE 2026 स्कोर से मिलेगा मौका, जानें योग्यता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड...
spot_imgspot_img