- श्री साईं परिवार समिति ने कौमी एकता पर दिया जोर
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सेवा के हर क्षेत्र में समर्पित रहने वाला श्री साईं परिवार का दल ईद मुबारक के बैनर तले लंगर लगाया। ईद की एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां दीं। महानगर में एक नई मिसाल पेश की।
बता दें कि साईं परिवार हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। गरीब कन्याओं का विवाह कराने से लेकर गरीबों की चिकित्सा आदि में यह परिवार सदैर तत्पर रहता है। इसी कड़ी में साईं परिवार समिति ने इसके अध्यक्ष सौरव बब्बर की अगुवाई में ईद मिलन कार्यक्रम मनाया।
घंटाघर पर सौरव बब्बर, गौरव गांधी, अनमोल राजपूत, योगेश ग्रोवर व अमनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्यार मोहब्बत वह बिना भाईचारे के देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। ईद के इस मुबारक मौके पर सभी व्यापारियों ने जमकर दुकानदारी की है जिससे कि व्यापारियों को मंदी के दौर से भी राहत मिली है।
सभी ने संकल्प लिया हम गंगा जमुनी तहजीब को आंच नहीं आने देंगे। इसी तरह मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे। लंकर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद लिया। देर तक भंडारा चला।अंत में सौरव बब्बर ने सभी का आभार प्रकट किया।

