- स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
बिनौली: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अनेकों तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बिनौली नम्बर एक के बच्चों ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर गांव में जनजागरूकता रैली निकाली।

रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.बिजेंद्र कुमार ने विद्यालय परिसर से झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों ने तकती बैनर पर लिखे स्लोगन बाल विवाह अपराध है बच्चों के लिए अभिशाप है। बेटी मेरी अभी पड़ेगी, विवाह की सूली नहीं चढेगी, कम उम्र में शादी रोके ,जीवन की बर्बादी रोके, खेलने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है।
बच्चों के भविष्य को बचाना है ,बाल विवाह को दूर भगाना है जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने को जागरूक कर रहे थे। रैली मेन बाजार से होकर पूरे गांव का भृमण कर वापस विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। रैली में प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार ,रेनू पवार, रचना, मीनू ढाका ,दिव्या चौधरी आदि शामिल रहे।

