01.. महाराष्ट्र में 90 फीसदी मस्जिदों में आज नहीं हुई लाउडस्पीकर से अजान। 250 मनसे कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार।

02.. ललितपुर जिले के पाली थाने में नाबालिक से दुष्कर्म। एसओ तिलकधारी सरोज पर रेप का आरोप। कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने पूरे थाने को किया लाइन हाजिर।

03.. निलंबित एसओ तिलकधारी सरोज हुए फरार। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। दो आरोपी दबोचे गए, एसओ की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित।

04.. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ललितपुर में कैंप कर रहे हैं डीआईजी जोगेंद्र कुमार। पीड़िता से मिलने ललितपुर जा रहे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

05.. अफगानिस्तान में तालिबान शासन के लिए बढ़ती ही जा रही हैं चुनौतियां। गहराया आर्थिक संकट, अकाल जैसे हालात।

06.. अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान। कुछ खास यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे।

07.. बिहार में गजब तरीके से नाचे सीएम नीतीश कुमार के विधायक। दिलबर-दिलबर गाने पर कुर्ता हिलाकर किया डांस। हालांकि जनवाणी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
08.. अब दिल्ली में भी चलेगा बुलडोजर, करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा अतिक्रमण। शाहीन बाग समेत 9 इलाकों में कार्रवाई की बड़ी तैयारी।

09.. भारत विरोधी रही हैं राहुल गांधी की महिला मित्र सुमनिमा!। जिसकी शादी में काठमांडू गए हुए थे कांग्रेस नेता।

10.. रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने दिया बड़ा झटका। रेपो दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का हुआ इजाफा। होम-ऑटो समेत सभी लोन होंगे महंगे।

11.. बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता की दबंगई का वीडियो वायरल। जजों को बोले अपशब्द, मुकदमा दर्ज।

12.. हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 64 अंक उछला। निफ्टी की भी तेज शुरुआत।

13.. सट्टा किंग सुमित पंजाबी की करीब दो करोड़ की संपत्ति कुर्क। बागपत में फैला था सट्टे का कारोबार, करोड़ो की जोड़ रखी थी सम्पत्ति।

14.. मेरठ में फिर हुई बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स माफिया तस्लीम के मकान की गई कुर्की। लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी।

15.. इसी गर्मी में कोरोना फिर बरपा सकता है कहर। डेल्टा के सब-वैरिएंट ले रहे हैं खतरनाक रूप।

16.. भारतीय छात्रों के लिए जारी हुई एडवाइजरी। पाकिस्तान से ना करें मेडिकल की पढ़ाई।

17.. महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका। दो हफ्ते में निकाय चुनाव के ऐलान का कोर्ट ने दिया आदेश।

18.. गंगा नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को बुलाया। मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र का मामला।

19.. भूमि अधिग्रहण में भ्रष्टाचार मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी कार्यवाही। तत्कालीन डीएम निधि केसरवानी को किया निलंबित। 21 जुलाई 2016 को गाजियाबाद की बनीं थीं डीएम।

20.. बागपत जिले के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल के क्रय केंद्र पर किसानों का गन्ना नहीं तौलने से बवाल। किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गन्ने से भरी बुग्गी व ट्राली से लगाया जाम।


