Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

सीएम साहब! शहर में जल्दी-जल्दी आया करो…शहर की बदली सूरत

  • शहीद स्मारक के पास से अवैध खोखे हटाये
  • दिनभर सफाई व्यवस्था में लगी रही निगम की टीम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो दिन से शहर बदला-बदला सा नजर आ रहा हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर में आगमन। मुख्यमंत्री की धमक और अफसरों में खौफ साफ दिखाई दे रहा हैं। शहर की सड़कों का भी कायाकल्प कर दिया गया है, मगर उन्हीं सड़कों का जिस रूट से सीएम साहब! जाने वाले हैं।

सड़कों के गड्ढे भी कर दिये गए और डिवाइडर पर पेटिंग कर सौंदर्य की छटा बिखेर दी गई। एक बारगी देखते ही लगता है कि लखनऊ या फिर दिल्ली की तरह से सड़कों को सजाया और संवारा जा रहा हैं। काश! सीएम सहाब, जल्दी-जल्दी क्रांतिधरा पर आ जाएं तो कम से कम सड़कों की दशा तो सुधरती रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में आगमन इसी तरह से जल्दी-जल्दी होते रहे। …तो शहर की निश्चित रूप से कायापलट हो जाएगी। क्योंकि सीएम का जो शहर में रूट तैयार किया गया है, उसके गड्ढे भर दिए गए हैं। सड़क चमचमा रही है।…रही बात डिवाइडर की तो उन पर भी पेंटिंग कर दी गई हैं। डिवाइडर पर लगी लोहे की एंगल पर भी वर्षों बाद पेंटिंग से अलग ही सौंदर्य झलक रहा है।

दरअसल, जो डिवाइडर क्षतिग्रस्त थे, उनकी भी मरम्मत करने का सीएम के आगमन के साथ ही समय आ गया। शायद इनको भी नगर निगम भूल गया था। अब सीएम साहब आ रहे है तो डिवाडर का निर्माण भी कर दिया गया और लोहे की एंगल पर भी पेंट कर दिया गया। कल तक जो डिवाइडर टूटे थे…वो बदहाल थे। उनकी भी सूरत बदल गई। पेड़ पौधे भी सड़कों के किनारे रातों-रात लगा दिए गए, जिधर भी सीएम साहब की गाड़ियों का काफिला गुजरेगा उधर हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।

ऐसे पुख्ता कार्य प्रशासन की तरफ से किए गए हैं। सड़कों पर जो खोखे लगे हुए थे, उनको भी हटा दिया गया। सीएम को सड़क किनारे खोखे भी नजर नहीं आएंगे। उन्हें भी हटवा दिया गया। यही नहीं, राजकीय संग्रहालय यानी शहीद स्मारक को भी सौंदर्यकरण के मामले में बेहतरीन बना दिया गया है, जिसे देखकर सीएम भी गदगद नजर आएंगे। कमिश्नर आवास चौराहे पर शहीद धन सिंह कोतवाल की मूर्ति स्थापित हैं। इसका भी सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। रात के अंधेरे में यह स्थल रोशनी में नहाये हुए था।

लोग रुक-रुककर देख रहे थे। इसी तरह से विक्टोरिया पार्क में भी सौंदर्यीकरण किया गया है। प्रशासन नहीं चाहता कहीं कोई चूक हो, इससे पहले ही पूरी व्यवस्था की जा चुकी हैं। जिस रूट से सीएम साहब! जाएंगे, उस रूट पर बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था तो होगी ही साथ ही सड़कों का भी कायाकल्प किया गया है।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर निगम ने हटाया अतिक्रमण

सीएम योगी आदित्यनाथ के मेरठ कार्यक्रम को लेकर नगर निगम की टीम भी दिनभर अलर्ट रही। विभाग की ओर से सोमवार सुबह से ही अभियान चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया व सड़कों की सफाई की गई। शहीद स्मारक के पास स्थित अवैध खोखों को भी नगर निगम की टीम की ओर से हटाया गया। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर डिवाइडरों की रंगाई पुताई आदि कार्य कराये गये।

आज सीएम योगी आदित्यानाथ मेरठ में रहेंगे और वह यहां शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम के प्रवर्तन दल से सोमवार सुबह से ही यहां दिल्ली रोड स्थित जली कोठी और आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। टीम की ओर से शहीद स्मारक के पास से अवैध खोखों को हटाया गया तो वहीं जलीकोठी के पास स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क की भी सफाई कराई गई। प्रवर्तन दल ने यहां जली कोठी से लेकर छतरी वाले पीर तक सड़क से अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर सड़क के गड्ढे भरे गये और डिवाइडरों की रंगाई पुताई कराई गई।

सीएम का दौरा आज, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप

मवाना: क्रांतिधरा मेरठ में आज आयोजित शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करने कर लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर सभी विभागों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम के शहर में कई कार्यक्रम हैं। सुबह से ही अवैध निर्माण पर जहां बाबा का बुलडोजर चलता दिखाई दिया तो वहीं, विभिन्न विभागों के आलाधिकारियों में व्यवस्था को लेकर हड़कंप मचा दिखाई दिया।

अतिक्रमण पर खूब पीला पंजा गरजा तो वही उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति पनपी नजर आई। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सकाधिकारी अखिलेश मोहन ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सीएचसी प्रभारियों को आदेश जारी कर दिया है। सीएचसी में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है और सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img