Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ब्रांडेड कंपनियों के नकली पंखे बनाने वाले दो पकड़े

  • चंडीगढ़ से आई टीम ने मेरठ की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा इस वक्त नकली माल बेचने वालो के लिये सुरक्षित बाजार बनती जा रही है। आए दिन ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के लोग छापेमारी करवा कर माल बरामद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को चंडीगढ़ से आई टीम ने आबूलेन बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली पंखे बेचने के आरोप में दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से की दुकानों से तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के 75 पंखे भी जब्त किए गए हैं।

चंडीगढ़ से इंडियन फैन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और एक कंपनी के फील्ड आफिसर मनीष जिंदल और फील्ड मैनेजर मोहित शर्मा ने बताया कि काफी समय से मेरठ में उषा, बजाज और क्रांप्टन कंपनी के नकली पंखे बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। सदर बाजार थाना पुलिस को साथ लेकर टीम ने आबूलेन बाजार में एसएस एंटरप्राइजेज पर छापा मारा, जहां से 60 पंखे बरामद हुए।

दुकान संचालक तपन गुलाटी निवासी थापरनगर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राजा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर पहुंचे, जहां से 15 पंखे मिले। इसके मालिक इसराइल निवासी जलीकोठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद पंखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आबूलेन के बाटा शोरूम में हजारों की चोरी

आबूलेन पर बाटा शोरूम में देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब मैनेजर और कर्मचारी पहुंचे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। सदर बाजार पुलिस का कहना है जांच की जा रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित फव्वारा चौक पर बाटा कंपनी का शोरूम है। यहां मैनेजर रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी आकिब ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शोरूम बंद कर सभी घर चले गए थे। शुक्रवार को जब शोरूम खोला तो सामान बिखरा हुआ था। नगदी भी काउंटर में नहीं थी।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिसकर्मी और कर्मचारी जांच के लिए तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो तिजौरी मिल गई। मैनेजर ने बताया कि रात करीब 27 हजार रुपये वह गल्ले में छोड़कर छोड़कर गए थे। बदमाश सारे रुपये ले गए। इसके अलावा काफी माल भी चोरी हुआ है। इसकी जानकारी गुरुग्राम कार्यालय में दे दी गई है। जल्द ही वहां से एक टीम मेरठ आएगी और माल का मिलान किया जाएगा।

वहीं, सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छत के रास्ते बदमाशों के आने की बात कही जा रही है। यहां से आने के लिए जानकारी होनी जरूरी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उधर, मैनेजर ने बताया कि रात में शोरूम की बिजली बंद कर दी जाती है। इसके चलते ही सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img