Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा

  • फर्जी आधार कार्ड लगाकर किसानों ने उठाया योजना का फायदा
  • प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद विभाग की ओर से की गई जांच शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े को लेकर यहां मेरठ में भी अपात्रों की जांच शुरू हो गई है। बीते दिनों अभी यहां मेरठ पहुंचे कृषि मंत्री व प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही से यहां मेरठ में भाजपाइयों ने किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने यहां अधिकारियों को जांच के आदेश दिये थे। फर्जी आधार कार्ड के जरिये योजना का फर्जी तरीके से लाभ लिया गया। जिससे सीधे सीधे केन्द्र सरकार को नुकसान पहुंचा है। पूरे प्रदेश में अब तक तीन लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद शिकायत के बाद मेरठ में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

बता दें कि सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी जिसमें पूरे प्रदेश की बात करें तो 2.55 करोड़ किसानों ने कम से कम एक बार इस योजना का लाभ उठाया था। अब इस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूरे प्रदेश की बात करें तो करीब छह लाख किसान ऐसे हैं। जिनके डाटा में फर्जी आधार कार्ड का मामला सामने आया है। यहां मेरठ से भी इसकी शिकायत भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से की थी।

09 13

मेरठ में भी 100 से अधिक मामले ऐसे हैं। जिनकी शिकायत प्रभारी मंत्री से की गई थी। इसमें किसानों के डाटा में फर्जी आधार कार्ड का मामला सामने आया था। प्रभारी मंत्री ने इसकी जांच अधिकारियों को करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों को जल्द से जल्द पता करें और उनके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई करें। जिन जिन लोगों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड लगाकर योजना का लाभ उठाया था उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।

उन्होंने यहां भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विमल शर्मा को जांच कराने के लिये कहा था। यहां कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने बताया कि कई मामले ऐसे हैं, जो सामने आये थे उनकी जांच कराई जा रही है। किसानों की योजना में फर्जी तरीके से लाभ उठाने वालों से रिकवरी की जानी तय है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img