Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

आवारा गोवंश की टक्कर से वृद्ध की मौत

  • ग्रामीणों ने विरोध कर गोवंशों को पकडने की मांग की

जनवााणी संवाददाता  |

कांधला: गांव नाला में अल सुबह घूमने निकले एक वृद्ध पर आवारा गोवंश ने हमला करते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने वृद्ध को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर​ दिया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आवारा गोवंशों को पकडवाने की मांग की है।

WhatsApp Image 2022 05 18 at 12.06.19 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी 65 वर्षीय महेशवीर बुधवार की प्रात लगभग साढे सात बजे अपने घर से खेत की तरफ घूमने निकले थे। इसी बीच गली में ही आवारा गोवंश ने महेशवीर पर हमला करते हुए टक्कर मार दी जिससे महेशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास मौजूद लोगों ने गौवंश को वहां से भगाया।

वहीं परिजनों ने वृद्ध महेशवीर को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश वीर की मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने मामले की सूचना थाना कांधला पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img