Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

मुकदमे के वादी को धमकी देने का ऑडियो वायरल

  • ऑडियो में दरोगा को भी जेल भेजने की धमकी, पीड़ित ने दो वर्ष पूर्व बेचा था अपना ट्रैक्टर
  • चेक बाउंस होने पर कराया था मुकदमा दर्ज, मामला न्यायालय में है विचाराधीन
  • पुलिस को शिकायत करने पर मिली पीड़ित को धमकी

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा: थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर बेचने के बाद भुगतान के रूप में मिले चैक के बाउंस हो जाने पर पीड़ित ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी दिलानी शुरू कर दी। पीड़ित ने जब मामले की शिकायत पुलिस को दी, तो आरोपी ने पीड़ित के पास फ़ोन कर दरोगा को भी जेल भेजने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

भोपा थानाक्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी विनय ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दो वर्ष पहले उसने अपना एक महिंद्रा ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को तीन लाख पच्चीस हजार रुपये में बेचा था। उक्त व्यक्ति ने भुगतान के रूप में उसे दो लाख अस्सी हजार रुपये का चेक दिया था और बाकी रकम नगद भुगतान की थी। जब विनय ने भुगतान के रूप में मिला चेक अपने खाते में जमा किया, तो चेक बाउंस हो गया। इस पर उसने आरोपी से बात की, लेकिन वह टालमटोल करने लगा, तो पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए किसी व्यक्ति से उसे बार-बार फोन पर धमकी दिलाता रहता है, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की बीते मंगलवार को उसके मोबाइल पर आरोपी के पुत्र के मोबाइल नंबर से फोन आया। जब उसने फोन रिसीव किया तो सामने वाले व्यक्ति ने उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौज की और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने लगा और मुकदमा वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने उसे कहा कि पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी की धमकी देने की रिकॉर्डिंग कर ली। गुरुवार को रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें आरोपी पीड़ित को धमकी देते हुए साफ-साफ सुनाई दे रहा है पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाथरस रैली में सीएम योगी का सपा पर निशाना, अखिलेश को दी रामलला दर्शन की सलाह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img