Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

झरौली में यमुना की कोख छलनी कर रहे माफिया

  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मौन

जनवाणी संवाददाता  |

सरसावा:  थाना क्षेत्र के ग्राम झरौली में अवैध रूप से यमुना नदी का सीना चीर कर खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया खेत से बालू उठाने की परमीसन के नाम पर यमुना नदी की कोख को छलनी कर रहे हैं। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

योगी सरकार में आपराधिक किस्म के लोगों पर भले ही अंकुश लग गया हो लेकिन खनन माफियाओं को योगी सरकार का कोई डर लगता है कि नहीं है । ग्राम मंधौर में माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के खेत से बालू उठाने की परमीसन की आड़ में यमुना नदी की कोख को छलनी किया जा रहा है। खनन माफिया यमुना नदी किनारे खेतों के मालिकों द्वारा अधिकारियों के यहां से खेत से बालू उठाने की परमीसन ले लेते हैं|

जिसके बाद खनन माफियाओं का खेल शुरू होता है। परमीसन मिलने के बाद खनन माफिया खेत की बजाय यमुना नदी में प्रतिबंधित जेसीबी व पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन कराते आए हैं। अब ताजा मामला झरौली का है। यहां यमुना का सीना छलनी किया जा रहा है। ऐसा नही है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस या जिले में बैठे अधिकारियों को नहीं है बल्कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अपनी आंखें बंद किए बैठे हैं।

थाना स्तर या जिला स्तर पर केवल कुछ खनन से भरी ट्रेक्टर ट्रालियों या डंफरों पर कार्रवाही कर प्रशासनिक अधिकारी अपनी पीठ थपथपा ले रहेहैं। बता दें कि हरियाणा की ओर से आ रहे खनन पर कार्रवाई करने के लिए शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर बैठे हैं अधिकारी , लेकिन यूपी की सीमा में हो रहा अवैध खनन

हरियाणा की ओर से अवैध तरीके से आ रहे खनन पर कार्रवाई करने के लिए रात दिन अधिकारियों की टीम शाहजहांपुर बॉर्डर पर खनन से भरे वाहनों की चेकिंग कर उनपर कार्रवाही कर रही है लेकिन थानाक्षेत्र के ग्राम झरौली में अवैध रूप से चल रहे खनन की ओर किसी भी अधिकारी की डेढ़ी नजर नहीं होती और हो भी कैसे?

ग्रामीणों द्वारा यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी यमुना नदी में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। यहां से रात दिन सैकड़ो की तादात में खनन से भरे ओवर लोड डम्फर निकाले जा रहे हैं। झरौली से बड़े पैमाने पर रेत का उठान किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img