Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सिद्धार्थनगर: बोलेरो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, सात बरातियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात भीषण हादसा हो गया। सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा-जर्रा उड़ गया। घटना रात 1:00 से 1:30 के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में हुई तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य की भी कुछ देर बाद मौत
हो गई।

बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ है, जबकि एक घायल के परिजन उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया की हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img