Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सबकी प्रतिबद्धता: सीएम 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अध्यक्ष सहित सभी दलीय नेतागण एवं संसदीय कार्यमंत्री, विधान सभा सचिवालय से जुड़े हुए सभी अधिकारीगण यह हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है जब 18वीं विधान सभा का प्रथम सत्र प्रारम्भ होने जा रहा है। 23 मई से प्रारम्भ होने वाले इस सत्र का कार्यक्रम महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारम्भ होगा। बजट सत्र के रूप में वर्ष 2022-23 का यह बजट भी सदन में प्रस्तुत होना है। जनता ने बड़े विश्वास के साथ सभी माननीय सदस्यों को देश की सबसे बड़ी विधान सभा में चुनकर भेजा है और मैं बार-बार इस बात को कहता हूं कि 25 करोड़ की आबादी में 403 ऐसे विशिष्ट महानुभाव हैं, जिन पर जनता ने विश्वास किया है, जो 25 करोड़ लोगों के भाग्य को बदलने में अपना योगदान देंगे।

उत्तर प्रदेश विधान सभा में जो कुछ भी कार्य होता है, जिस भी प्रकार का आचार-विचार और व्यवहार होता है, देश की विभिन्न विधान सभाओं में उस प्रकार के आचरण की अपेक्षा भी होती है और लोग उसको अंगीकार भी करते हैं। मुझे याद है जब 17वीं विधान सभा के दौरान हम लोगों ने सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक अनवरत चर्चा को सदन के समक्ष रखा था तो पूरी चर्चा को वर्चुअली प्रधानमंत्री और पूरे केन्द्रीय मंत्री सुन रहे थे। चर्चा का जवाब देने के बाद जब मैं रात्रि को 11 बजे के बाद अपने आवास की ओर गया तो मेरे पास रात्रि के 11:30 बजे प्रधानमंत्री आवास से फोन आया कि प्रधानमंत्री बात करना चाहते हैं तो मैंने फोन लिया उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा किया जनता की जो अपेक्षायें हैं, उस पर उत्तर प्रदेश विधान सभा में चर्चा होना एक बहुत बड़ी बात है। इसका मतलब है कि वहां पर लोग एक सकारात्मक भाव के साथ काम करना चाहते हैं और आप लोगों ने क्या तय किया इसको मुझे उपलब्ध कराइये। मैं भी अन्य विधानसभाओं से अपेक्षा करूंगा कि वह भी इस पर कार्य करें और जो भी चर्चा हुई है, उसको सभी विधान सभाओं में अगर आप भेज सकेंगे तो अच्छा होगा।

अपील की कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सही नियम के अन्तर्गत नोटिस विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हो। सरकार हर एक मुद्दे का जवाब देने, उस पर चर्चा करने की पूरी तरह पक्षधर है और हमें बेहतरीन चर्चा-परिचर्चा का मंच बनाकर  प्रदेश के विकास के लिए सामने रखना ही होगा, क्योंकि जनता ने जिस अपेक्षा के साथ हमें भेजा है, उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सबका न केवल दायित्व है, बल्कि हम सब उसकी ही प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर सकेंगे, एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर पायेंगे। उससे न केवल आप सभी के बल की गरिमा बढ़ेगी, बल्कि आपके साथ-साथ प्रदेशवासियों को भी उस गम्भीर और प्रभावी चर्चा से सम्मान में वृद्धि होगी। सीएम ने कहा कि मैं एक बार फिर से आप सबको आश्वस्त करता हूं कि सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी और जिस भी विषय को चर्चा के लिए माननीय अध्यक्ष और विधान सभा सचिवालय के द्वारा स्वीकार किया जायेगा, उसका पूरा जवाब देने और पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकार उसे आगे बढ़ाने का कार्य भी कर रही है। आप सभी सहयोग करिये। सरकार का पूरा सकारात्मक सहयोग विधान सभा के इस सफल संचालन के साथ ही मंच का उपयोग हम बेहतरीन संसदीय मंच के रूप में कर सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img