Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें | जनवाणी न्यूज टॉप 20 | 23 मई 2022 |

01 MAUSAM 1

01.. धूल भरी आंधी के बाद जबरदस्त बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत। तीन दिन तक लगातार रहेगा सुहाना मौसम।
भीषण गर्मी झेलने के बाद सोमवार अलसुबह मौसम ने करवट ली। पहले काली घटाएं छाईं, फिर 40-50 किमी की रफ्तार से चली हवाओं के बाद बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। तेज हवा से कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूट गए।

02 ANANDIBEN 1

02.. महंगाई और बेरोजगारी पर विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने किया हंगामा। शपथ लेने के बाद आजम खां लौटे रामपुर, मुलायम सिंह यादव पर कसा तंज।

सोमवार को विधानमंडल के संयुक्त सत्र के अपने अभिभाषण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य सरकार के पिछले पांच वर्षों को सुशासन का काल बताया। बजट सत्र शुरू होने के बाद सपा ने सदन जबरदस्त हंगामा किया। उधर, आजम खां बेटे अब्दुल्ला के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दफ्तर में विधायक पद की शपथ ली। आजम खां ने मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, हो सकता है उनके पास मेरा नंबर न हो, इसलिए उन्होंने अब तक हालचाल नहीं लिया।

03 RASHION CARD YOGI 1

03.. यूपी में राशन कार्ड सरेंडर करने वाली बात को योगी सरकार ने बताया अफवाह। बोले, खाद्य एवं रसद आयुक्त, नहीं जारी हुआ ऐसा कोई शासनादेश या निर्देश।

राशन कार्ड सरेंडर करने या अपात्रों से रिकवरी करने के मामले पर प्रदेश सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश शासन या उनके स्तर से जारी नहीं किया गया है। राशन कार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है। साथ उन्होंने बताया कि ना तो कार्ड निरस्तीकरण और ना ही वसूली के लिए कोई आदेश जारी हुआ है।

04 GYANVAPI 2

04.. वाराणसी जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई पूरी। ज्ञानवापी मामले में कल आ सकता है आदेश।

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में आज सुनवाई हुई। मामले में कल यानि मंगलवार को अदालत का आदेश आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। इस मामले में अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है।

05 VARANASI 1

05.. गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे। मल्लाहों ने दो को बचाया, एक का मिला शव। वाराणसी जिले में प्रभु घाट की घटना।

वाराणसी के प्रभु घाट पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। नाव पलटने से छह लोग डूब गए। जिनमें से दो का शव बरामद हो चुका है। मल्लाहों ने दो लोगों को बचा लिया है, जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है।

06 BIHAR NITISH 2

06.. बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला। जातिगत जनगणना पर 27 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 मई को जाति आधारित जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी से राय ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।

07 HARIYANA NIKAYA 1

07.. हरियाणा में 19 जून को होंगे नगर निकाय चुनाव, 22 जून को होगी मतगणना। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जारी किया शेड्यूल।

हरियाणा में आठ नगरपालिका और 18 नगर परिषद के लिए 19 जून को मतदान होगा। राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई है। 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को मतगणना होगी। जरूरत हुई तो 21 को पुनर्मतदान होगा। नामांकन 30 मई से 5 जून तक दाखिल किए जाएंगे।

08 QUAD MEETING 1

08.. टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन की हिंद-प्रशांत व्यापार समझौता कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कहा- हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता जरूरी।

टोक्यो में क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रतिभाग किया। पीएम मोदी ने कहा, भारत एक समावेशी और लचीले ‘इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल’ के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए।

09.. नोएडा में निठारी चौक के सामने करीब 50 दुकानों में लगी भीषण आग। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

नोएडा के निठारी चौक के सामने सोमवार को दिन में भीषण आग लगने से 50 से ज्यादा दुकान इसकी चपेट में आ गए।बताया जा रहा है कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं वहीं कई गाड़ियां जाम के चलते नहीं पहुंच पा रही हैं। दरअसल आग लगने के बाद से ही लोग एलिवेटेड रोड पर रुक कर वीडियो बना रहे हैं जिसके चलते वहां जाम लग गया।

10 UTTARAKHAND 1

10.. उत्तराखंड में बारिश और आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किलें। पेड़ के नीचे दबने से गई एक युवक की जान।

उत्तराखंड में भी सोमवार को मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ ही आफत भी लेकर आया। बारिश, आंधी-तूफान के कारण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए। वहीं हरिद्वार में एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई।

11 JAMMU 1

11.. आज जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके। रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

12 RAJSTHAN ASHOK SACHIN 1 e1655102553267

12.. 2023 में भी सचिन पायलट को लगेगा बड़ा झटका!। अशोक गहलोत ही हो सकते हैं राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा।

राजस्थान में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा, इसके संकेत नव संकल्प शिविर में ही मिल गए हैं। कांग्रेस आलाकमान के साथ गहलोत की नजदीकी ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पायलट समर्थकों को निराशा हाथ लगते दिख रही है।

13 BIHAR PURNIA 1

13.. 16 लोगों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलटा। राजस्थान के आठ मजदूरों की हुई मौत।

बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां 16 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए।

14 MEERUT 1 1

14.. पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत। मेरठ समेत कई जिलों में हुआ जलभराव।

वेस्ट यूपी के मेरठ समेत सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं।

15 AMERICA PRESIDENT

15.. ‘अगर चीन ने ताइवान पर किया हमला तो अमेरिका देगा सैन्य तरीके से जवाब’। राष्ट्रपति बाइडेन की बीजिंग को कड़ी चेतावनी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि शी जिनपिंग ताइवान को लेकर खतरे से खेल रहे हैं। अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो उसका जवाब सैन्य तरीके से दिया जाएगा।

16 SHARE BAZAR

16.. हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रही हल्की मुनाफावसूली। सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद।

आज सोमवार को शेयर बाजार में हल्की बिकवाली हावी रही है। जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

17 CRICKET IPL

17.. आईपीएल 2022 एलिमिनेटर मुकाबले के लिए कोलकाता रवाना हुई आरसीबी। लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है भिड़ंत।

आईपीएल 2022 क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इसके लिए आरसीबी कोलकाता पहुंच गई है। फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

18.. बुलन्दशहर में पैर पर पैर रखकर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। जान जोखिम में डालकर हाईवे पर स्टंट करता दिख रहा है युवक।

सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो बुलंदशहर जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक पैर पर पैर रखकर हाईवे-91 पर बाइक दौड़ा रहा है। वायरल वीडियो सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसूरी स्थित एनएच 91 का बताया जा रहा है।

19 NARESH RAKESH TIKAIT

19.. भारतीय किसान युनियन में फूट पड़ने के बाद बढ़ीं राकेश और नरेश टिकैत की मुश्किलें। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगा आरोप।

मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी राहुल मुखिया ने आरोप लगाया है कि भारतीय किसान युनियन के मुखिया नरेश टिकैत और उनके भाई राकेश टिकैत ने सरकारी जमीन पर ‘अवैध कब्जा’ किया हुआ है। बुढ़ाना क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि शिकायत दर्ज होने पर जांच की जाएगी। हम मामले की जांच करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई भी करेंगे। उधर, नरेश टिकैत ने आरोप को ‘निराधार’ बताया है। बोले, वह ‘किसी भी जांच के लिए तैयार’ हैं। कहा कि हमने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।

20 VIJAY SAMANTHA

20.. शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवरकोंडा और सामंथा। गहरे पानी में गाड़ी गिरने की मिली खबर।

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा दोनों एक फिल्म की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं। खबर है कि शूटिंग के दौरान विजय और सामंथा घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टंट सीन के दौरान दोनों चोटिल हो गए। अभिनेता की टीम के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img