Friday, November 6, 2026
- Advertisement -

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट से अमिताभ बच्चन के बंगले तक निशाने पर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इनमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला ‘जलसा’ शामिल हैं।

धमकी की जानकारी सामने आते ही मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के मुंबई में दो बंगले हैं, जिनके नाम जलसा और प्रतीक्षा हैं।

धमकी भरे ईमेल पर मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

ईमेल में मुंबई की चार प्रमुख जगहों का जिक्र किया गया है। इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने दी और इसके पीछे क्या वजह है।

फिलहाल पुलिस ने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और आगे की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पहले भी अमिताभ बच्चन के बंगले को मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है, जब अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 23 अक्टूबर को भी मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें अभिनेता के मुंबई स्थित बंगले को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

बताया गया कि यह ईमेल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कार्यालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिसर की जांच की, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

BMC कार्यालय को भी भेजा गया था धमकी भरा ईमेल

मुंबई में नगर प्रशासन और जरूरी नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालने वाली BMC को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद संबंधित कार्यालय में सुरक्षा जांच की गई। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली।

मुंबई प्रेस क्लब को भी मिली थी बम धमाके की धमकी

इससे पहले 20 मार्च को मुंबई प्रेस क्लब को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें दावा किया गया था कि इमारत के अंदर जहरीली गैस वाले कई छोटे बम रखे गए हैं, जिनमें दोपहर 1 बजे विस्फोट हो सकता है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ईमेल ‘नीराजा अजमल खान’ नाम के व्यक्ति की ओर से भेजा गया था। ईमेल में प्रेस क्लब की इमारत में 42 जहरीली गैस वाले उपकरण लगाए जाने का दावा किया गया था।

ईमेल में डीएमके और उदयनिधि स्टालिन का भी किया गया था जिक्र

प्रेस क्लब को भेजे गए ईमेल में राजनीतिक आरोप भी लगाए गए थे। इसमें खुद को कोयंबटूर के मुसलमानों से जुड़ा बताते हुए डीएमके और उदयनिधि स्टालिन के परिवार पर निशाना साधा गया था।

ईमेल में दावा किया गया था कि पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उसके नेताओं को यूएपीए के तहत गिरफ्तार करवाया। साथ ही आरोप लगाया गया था कि तमिलनाडु के मीडिया संस्थानों ने उनकी बात सामने आने से रोकने की कोशिश की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rise and Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, 35 लाख रुपये के साथ जीती ट्रॉफी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here