- कला निकेतन एंटरटेनमेंट कंपनी ने यूट्यूब पर की रिलीज
जनवाणी संवाददाता |
शामली: कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से लबरेज फिल्म ‘घर वाली बाहर वाली’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। कला निकेतन एंटरटेनमेंट कंपनी ने अपने यूट्यूब पर इस फिल्म को रिलीज की है। फिल्म में परिवार को साथ लेकर पत्नी और दूसरी पत्नी को लेकर समाज को बहुत बड़ा मैसेज दिया गया।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation
शुक्रवार को शहर के हनुमान धाम के निकट एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान कला निकेतन एंटरटेनमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और गांव भैंसवाल निवासी ओपी राय ने बताया कि फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर आशू मलिक हैं।
घर वाली के किरदार में सोनम तिवारी और बाहर वाली का रोल राधा सिंह ने निभाया है। ओपी राय ने अपनी पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी पत्नी रखने वालों को इस फिल्म में एक मैसेज दिया गया है। उन्होंने शामली के सभी सिनेमाघर बंद हो जाने पर बहुत दुख प्रकट करते हुए कहा जब मैं शामली में पढ़ने आता था तो सात सिनेमाघर थे जिनमें लोग अपने परिवार के साथ एंटरटेनमेंट के लिए जाते थे।
इतना ही नहीं गांव देहात और दूसरे जिलों से भी लोग यहां आते थे लेकिन आज सुनने में आ रहा है कि शामली के लोग दूसरे जिलों में फिल्म देखने जाते हैं। शामली शहर में एक मल्टीप्लेक्स जरूर होना चाहिए। फिल्म के डायरेक्टर व एक्टर आशू मलिक ने कहा इस फिल्म में ग्रामीण पृष्ठ भूमि के नौजवानों के लिए एक मैसेज है। साथ ही बड़े बुजुर्गों की कहावतों को भी चरितार्थ करती है यह फिल्म।
इस मौके पर हरियाणवी फिल्म धाकड़ छोरा के कलाकार देव शर्मा उर्फ लालाजी, फिल्म के एडिटर और डिजाइनर गुरू, एक्टर मुनव्वर मंसूरी आदि मौजूद रहे।

