Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जेई के खिलाफ बिजलीघर पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

  • खंभा लगाने के विधवा से मांगे दस हजार, पांच वसूले भी

जनवाणी संवाददाता  |

ऊन: गांव खेड़ी खुशनाम स्थित बिजलीघर पर अवर अभियंता दिनेश कुमार तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है कि गत दिनों आए तूफान में विधवा रानी पत्नी मामचंद कश्यप के नलकूप का बिजली खंभा टूट गया था। खंभा लगाने की एवज में अवर अभियंता दिनेश कुमार ने 10000 रुपये की मांग की थी।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

विधवा ने 5000 रुपये गांव निवासी जसवीर के माध्यम से दे दिए लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए जिस पर अवर अभियंता ने विधवा के खिलाफ ही खंभा तोड़ने का आरोप लगाते हुए चौकी चौसाना में तहरीर दे दी जिसके बाद विधवा डर के मारे गांव छोड़ कर चली गई। इसके अलावा गांव का 4 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका है, जो नहीं आया है जिस से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीघर पर अवर अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की मांग है कि अवर अभियंता के खिलाफ कारवाई की जाए, तूफान में टूटे खंभे लगाया जाए, गांव में फुके मीटर बदले जाए तथा लाइन को दुरुस्त किया जाए। ग्रामीण धरने पर बैठे है। अभी तक कोई अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचा है।

धरना प्रदर्शन करने वालों में भारतीय किसान संगठन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह, नेपाल सिंह, शिवकुमार, डा. सतपाल, संजीव, जसवीर, रमेश, रामेश्वर आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img