Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक कर 2024 के लक्ष्य को साधने की बनाई रणनीति 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बसपा रामपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। बहुजन समाज पार्टी की रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक अहम बैठक लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मायावती ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी से मिशन 2024 के चुनाव में हम सभी को लगना है। उन्होंने कहा कि 10 लोकसभा सीटों के अलावा अन्य 10 सीटों पर हमें चुनाव लड़कर दोगुनी संख्या में सांसदों को जिताना है। संगठन के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बाबा साहेब और कांशीराम के द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर कार्य करने के लिए जोड़ने का कार्य करना है।

मायावती ने कहा कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। उनका कहना है कि इस सीट को अभी और मजबूत करने की जरूरत है, जिससे 2024 में आम चुनाव लड़ा जा सके। पार्टी किसको समर्थन नहीं देगी। मायावती इससे पहले आजम के उत्पीड़न का मुद्दा उठा चुकी हैं। आजमगढ़ से गुड्डू जमाली लड़ेंगे। आजमगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर को लोकसभा के उपचुनाव में हर तरीके से लग जाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा जीतने पर फोकस करने का निर्देश दिया है।

बसपा सुप्रीमो की बैठक में जिला अध्यक्षों को अहम जानकारी दी गई। प्रत्येक लोकसभा में एक जिला अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ना होगा। इसको लेकर प्रत्येक 15 दिन के अंदर जिला अध्यक्ष लोक सभा वार बैठक करके समीक्षा करें। इस रिपोर्ट की समीक्षा प्रदेश स्तरीय समीक्षा की जाएगी।इसके अलावा प्रत्येक मंडल कोऑर्डिनेटर को दो लोकसभा सीटें जिताने का जिम्मेदारी बैठक में दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img