Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे लेकर घूम रहे लड़कों से हड़कंप

  • कुछ लड़कों ने कॉलेज में घुसने का प्रयास किया
  • पुलिस को आता देखकर लड़के हुए फरार

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: सोमवार की सुबह परीक्षा के समय दो दर्जन से अधिक युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर शामली शहर के रेलवे रोड स्थित एक कॉलेज के आसपास घूम रहे थे। दो-तीन युवकों ने कॉलेजों में घुसने का प्रयास किया तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद कॉलेज प्रधानाचार्य ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022

 

बताते हैं कि पुलिस को आता देखकर उक्त युवक वहां से बाइकों पर सवार होकर हूटिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर कई युवकों से उक्त बाइक सवारों के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कई लड़के मुंह पर कपड़ा लपेटकर घूमते नजर आए पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की और उन्हें सख्त हिदायत दी।

वहीं चर्चा है कि कुछ दिन पहले शहर में कैराना रोड स्थित एक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। जिसमें से उक्त गु्रप का एक लड़का रेलवे रोड स्थित स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा था। उसी युवक की तलाश में उक्त वहां लाठी-डंडों के साथ इंतजार कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img